फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन बढ़ने से शाम होते ही घर में दुपके लोग

विज्ञापन
19- सिकरारा में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड का सितम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह घना कोहरा, दिन में धूप और शाम होते ही गलन ने लोगों को खूब परेशान किया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते रहे। ऊनी कपड़ों से शरीर ढकने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही थी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ गलन होने से लोगों के हाथ-पैर भी ठंडे पड़ गए। घना कोहरा देख लोग घरों में कैद रहे। दोपहर बाद भगवान भास्कर के दर्शन हुए। हल्की धूप होने के बाद बाजारों में हलचल दिखी। शाम 5 बजे के बाद ठंडक बढ़ गई। लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने के लिए रैना बसेरा तो बनाया गया है, लेकिन उसमें न तो पर्याप्त मात्रा में गद्दा है और न ही रजाई की व्यवस्था की गई है। कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश रैन बसेरा में अलाव भी नहीं जलाए जा रहे है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में तो अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था बदहाल है। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी कहीं अलाव नहीं जल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें