ड्रग लाइसेंस फीस 10 गुना बढ़ाने से नाराज केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को नगर के जहांगीरा बाद में बढ़ी फीस की अधिसूचना की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध
जमकर नारे बाजी की। साथ ही बढ़ी फीस को वापस लेने की मांग की। सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से औषधि व प्रसाधन सामग्री नियम 1945 में आठवें संशोधन कर लाइसेंस फीस में मनमानी बढ़ोतरी की है। 29 दिसंबर
2015 को जारी अधिसूचना में लाइसेंस शुल्क एक साथ दस गुना बढ़ा दिए जाने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के स्वीकार होते ही तीन हजार के स्थान 30 हजार रुपया ड्रग लाइसेंस बनाने की फीस देनी होगी। विलंब शुल्क भी एक हजार प्रतिमाह के
स्थान 10 हजार रुपया हो जाएगा। उन्होंने बढ़ा शुल्क वापस लेने की मांग की। इस मौके पर संयोजक दिलीप गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, रतन सिंह, अमित मौर्या, सुबाष मौर्य व सुनील श्रीवास्तव आदि रहे। उधर केमिट्स एंड
ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को जहांगीराबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर हुई। जिसमें जिसमें सरकार द्वारा ड्रग लाइसेंस फीस बढ़ाने पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देकर विरोध
जताने का निर्णय लिया गया। सभा में महेंद्रनाथ श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, संजय सिंह, योगेश श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, राकेश प्रताप सिंह, श्याम सिंह, संजीव सिंह, आशुतोष सिंह, बंशीधर मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, विनोद रावत, घनश्याम साहू व अमित साहू आदि रहे।