फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराजगी

Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों की क्षति का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जनवरी के अंत तक किसानों के  फसलों की क्षति का मुआवजा देने
विज्ञापन


की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि ओला वृष्टि के चलते गत वर्ष रबी की फसल की भारी क्षति हो

 गई थी। किसानों के गेहूं बारिश से खेत में ही नुकसान हो गए थे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा फसलों का नुकसान होने वाले किसानों का चयन कराकर उन्हें मुआवजा देने की कार्रवाई प्रारंभ की, लेकिन हालत यह है कि राजस्व गांववार चयनित
विज्ञापन


किसानों में क़ुछ किसानों को मुआवजा का चेक वितरण किया, लेकिन अधिकांश को  मुआवजा नहीं दिया गया। छूटे किसान अभी तक मुआवजा नहीं पा सके हैं।   उन्होंने शीघ्र मुआवजा वितरित कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की

चेतावनी दी है। धरना देने वालों में राजबली यादव, निर्मला, द्रौपदी, सरस्वती, सीता, धर्मराज, मेवालाल, पारसनाथ पाल, लालचंद यादव, आरपी सिंह, विनोद दुबे, बाबू राम, राजबली, जगतंबा प्रसाद व माता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें