फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक का पहिया ठीक कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
सिंगरामऊ... ट्रक चालक राकेश सिंह, फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिंगरामऊ। फोरलेन-731 पर बछुआर गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का अगला दाहिना टायर फटने के बाद चालक सड़क किनारे खड़े होकर उसे ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में दूसरे ट्रक का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला थानाक्षेत्र के बाबाजी का सगरा निवासी चालक राकेश सिंह (48) ट्रक पर औरंगाबाद (बिहार) से बालू लादकर सुल्तानपुर जा रहे थे। बछुआर गांव के पास ट्रक का अगला दाहिना टायर अचानक फट गया। इसके बाद उन्होंने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर पहिया ठीक करना शुरू कर दिया। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से राकेश सिंह की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक धर्मवीर कुमार निवासी उजुरमऊ, बिंद्रा बाजार, जिला आजमगढ़ घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य ने बताया कि मृत चालक के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें