फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डाॅ. संदीप तीसरी बार बने भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के 2025-26 कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया का संचालन नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में शनिवार को किया गया। इसमें डा. संदीप पांडेय को लगातार तीसरी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने इन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

चुनाव को प्रांतीय वित्त सचिव रमेश कुमार ने संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात वंदे मातरम् गीत गाया गया। संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में शौर्य परिवार द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव के संवैधानिक नियमों को बताकर चुनाव प्रारंभ करने की घोषणा की।
अवधेश गिरि सचिव, जनार्दन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयशंकर सिंह संगठन सचिव एवं प्रियंका पांडेय महिला संयोजिका मनोनीत किए गए। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें