फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जय, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में इस बार नवरात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इस बार चैत्र नवरात्र का शुभारंभ जय, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में 30 मार्च रविवार से हो रहा है। समापन छह अप्रैल को कन्या पूजन व हवन के साथ होगा।
विज्ञापन

ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ शैलेश मोदनवाल के अनुसार इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी जो सुख समृद्धि, अच्छी वर्षा और राष्ट्र की उन्नति का संकेत दे रही है। इस नवरात्रि में पंचमी तिथि की हानि होने के कारण नवरात्रि पर्व आठ ही दिन का होगा। इस बार कलश स्थापना के लिए कुल 9 घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा।
उधर, मां शीतला चौकिया धाम मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोर में 5 बजे की आरती के बाद मंदिर का पट दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। धाम की निगरानी के लिए 16 सीसीकैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए पंडा व पुजारियों की ओर से शीतल जल की व्यवस्था मंदिर के मुख्य द्वार पर की गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा कराने के लिए दो जगह पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। नगर पालिका के कर्मचारी मंदिर परिसर की दोनों पालियों में सफाई कर कूड़ा निस्तारण करेंगे।सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए नवरात्र में 9 दिन मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि इस बार नवरात्र में लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें