फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं मिले डॉक्टर, फाॅर्मासिस्ट ने देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 76 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले की पड़ताल की गई तो अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर अनुपस्थित रहे। इनके स्थान पर लैब टेक्नीशियन व फाॅर्मासिस्ट ने इलाज कर व दवाएं दीं। जांच की सुविधा भी कई केंद्रों पर नहीं रही। मेले में 352 मरीजों का इलाज किया गया। करंजाकला: ब्लॉक के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए कई केंद्रों पर इलाज के लिए खानापूर्ति की गई। पीएचसी नरौली में डॉक्टर के ट्रेनिंग में होने के कारण मेला आयोजित नहीं हुआ। सीएचसी आदमपुर में डॉक्टरों की तैनाती ही नहीं है। पीएचसी समस्तपुर पानीयरिया में डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि 20 मरीजों का इलाज हुआ।
पीएचसी करंजाकला में 23, पीएचसी जमुहाई के प्रभारी डॉक्टर आलोक ने बताया 10 मरीज इलाज के लिए आए। पीएचसी हिन्दी बघेला में स्टाफ के भरोसे ही मेला आयोजित किया गया। महराजगंज: महाकुंभ मेले में ड्यूटी लगने से एलटी और फार्मासिस्टों ने मरीजों को दवा दी। चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 50 मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी राजाबाजार में एलटी अंगद सिंह और एलए रवींद्र सिंह ने 15 मरीजों का उपचार किया। गद्दोपुर पीएचसी पर एलटी स्टाफ नर्स और एएनएम के सहयोग से डॉ. अमित कुमार सोनी की ड्यूटी कुंभ मेले में लगने से 15 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिंदा में एलटी भुनेश्वर प्रसाद चौरसिया ने 11 मरीजों का उपचार किया। पूरालाल पीएचसी पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने 9 लोगों का उपचार किया। जफराबाद : पीएचसी सिरकोनी में पहुंचे 62 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेश पटेल ने दवाएं दी। सर्दी जुखाम, बुखार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, चर्म रोग मरीज आए। मछलीशहर : पीएचसी जमालपुर में 17 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. आर के यादव ने बताया कि सीजनल बुखार के मरीज अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ : पीएचसी पर 170 मरीज का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक वर्मा की ड्यूटी कुंभ मेले में लगने के कारण अनुपस्थित रहे। होम्योपैथिक के डॉ. राकेश कुमार ने 112 मरीजों इलाज किया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी वह श्रुति पांडेय ने 58 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें