शाहगंज। होली पर्व और पंचायत चुनाव को देखते हुए शांति समिति की बैठक मंगलवार को शाहगंज कोतवाली परिसर में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने की अध्यक्षता में हुई। सीओ अंकित कुमार ने कहा कि त्योहार और चुनाव में अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपसी सौहार्द को खतरा हो।
महाशिवरात्रि, शबे बारात, होली व पंचायत चुनाव को आपसी सौहार्द से संपन्न करने में सभी से मदद की अपील की। कहा, अराजकतत्वों पर विषेश नजर रखें। किसी भी तरह की अफवाह या घटना हो तो उसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को दें। इस मौके पर कोतवाल धर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक महेश सिंह, शितलू राम, मंशाराम, सभासद अर्पित जायसवाल, अखिलेश यादव, भुवनेश्वर मोदनवाल, मनीष जायसवाल, नक्कन मास्टर, पप्पू यादव, मोहम्मद अजहर, बाबा सिंह आदि मौजूद रहे।