फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वन विभाग के 11 रेंज अधिकारियों का डीएम ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कर-करेतर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान व्यापार कर, परिवहन, आबकारी विभाग द्वारा कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग में प्रवर्तन शून्य पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते सभी 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही प्रमुख सचिव वन विभाग को पत्र भेजने को कहा। उन्होंने बाट- माप अधिकारी से जांच की गई दुकानों के बारे में जानकारी ली। राजस्व वसूली बहुत कम पाए जाने पर नाराजगी भी व्यक्त की और नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व, विद्युत और स्टांप में वसूली में वृद्धि कराने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें। मौके पर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट, एडीएम राम अक्षयबर चौहान आदि रहे।
हेडकांस्टेबल हत्याकांड में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या और उसके बाद हुई मुठभेड़ के मामले में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने सम्पूर्ण प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी केराकत सुनील भारती को नामित किया है। इस मामले में 4 सदस्यीय टीम को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर रिपोर्ट सौपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें