फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी को किया सम्मानित

Tue, 24 Nov 2015 12:44 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी मौलाना करामत अली शाह की याद में आशिकाने रसूल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को टाउनहाल मैदान में जलसा हुआ।
विज्ञापन


 इसमें मुसलमानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही डीएम व एसपी को मौलाना करामात एवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती अब्दुल्ला साहब फूलपुरी मदरसा बैतुल उलूम सरायमीर रहे।

उन्होंने कहा कि मुसलमान पूरी दुनिया में परेशान है, लेकिन अपनी परेशानी का कारण ढूढ़ नहीं पा रहा है। क्योंकि वह अपने रब के फरमान को नहीं मान रहा है। जिलाधिकारी भननुचंद्र गोस्वामी ने संस्था को बधाई देते हुए अन्य संस्थाओं को भी इसी
विज्ञापन


 प्रकार का सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखकर समस्या हल करने पर जोर दिया। इसके बाद बिहार से आए शायर मुजम्मिल हयात ने न हम हिन्दू न मुसलमान हैं, सबसे पहले हम हिन्दुस्तानी हैं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एसपी राजूबाबू
विज्ञापन


सिंह,  पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन,  विनीत सेठ ने संयुक्त रुप से संस्था के कार्यो की सराहना की। इस मौके  पर तारिक इकबाल, मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी, मौलाना तौफिक अहमद कासमी, संजय सेठ, मास्टर असलम, शिव अजोर,शकील अहमद व मिर्जादावर बेग आदि  रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें