फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का विकास भवन में छापा, अधिकारी-कर्मचारी समेत 24 मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भी विकास भवन में अधिकारी-कर्मचारी कुर्सी से गायब रहते हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर निरीक्षण करने पहुंच गए, जहां अधिकारी-कर्मचारी समेत 24 लोग अनुपस्थित मिले। हालांकि इसे लेकर नाराज जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारीगण से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही एक का वेतन बाधित करने को निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड जौनपुर कार्यालय से प्रधान सहायक शशिभूषण शरण सिंह, कनिष्ठ सहायक संध्या वर्मा, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें से वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार यादव, सरिता सिंह, अनिल कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय से अपर सांख्यिकी अधिकारी नंदलाल यादव, मधुकर शुक्ला, मनीष कुमार सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरी निकाय से वरिष्ठ सहायक जयप्रकाश, चतुर्थ श्रेणी सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रतीक कुमार सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय से वरिष्ठ सहायक आनंद कुमार मौर्य, कनिष्ठ सहायक आदर्श कुमार वर्मा, अमीन देवी प्रसाद सिंह, चतुर्थ श्रेणी उमाशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से लेखाकार राजन कुमार मौर्य, डीडीएम आरजेएसए काजल, जिला विकास कार्यालय से लेखाकार शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्रधान सहायक प्रमोद लाल, अतुल कुमार सिंह, कनिष्ठ लिपिक हर्ष सिंह, दीक्षा मौर्य, अपराजिता रावत, अमृतलाल अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह को निर्देशित किया कि कार्यालय की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और कार्यालय में किसी प्रकार की गंदगी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें