फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चुनाव की तैयारी की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने पर बल दिया गया। डीएम ने कहा कि चुनाव सकुशल, निष्पक्ष कराने के उद्देश्य रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त प्रभारी अधिकारी अपने को तैयार कर लें।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी से प्रेक्षक व्यवस्था, आचार संहिता अनुपालन, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ की जानकारी, नामांकन एवं मतगणना में टेंट व्यवस्था, नामांकन पूर्वाभ्यास, पार्टी रवानगी की व्यवस्था, वाहन व्यवस्था आदि मानिटरिंग टीम के गठन एवं उनके कार्यों के पर्यवेक्षण की जानकारी, डाक मतपत्र, वेबकास्टिंग तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा, निर्वाचन लेखन समाग्री,प्रपत्र व्यवस्था, खान पान व्यवस्था, स्वीप, दिव्यांग मतदाताओं से संबंधित व्यवस्था, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, विद्युत ाप्रकाश, पेय जल, साफ-सफाई, दूरभाष व्यवस्था, सूचना प्राप्ति-प्रेषण तथा कोविड-19 हेल्प डेस्क व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। प्रभारी अधिकारी को समस्त वाहनों के रूट चार्ट, प्रस्तुत करने तथा इसके पूर्व स्थान व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पार्टी रवानगी स्थल पर पेयजल, शौचालय की समुचित व्यवस्था करें। जहां पर चौपाल, चुनावी पाठशाला आयोजित कर बीएलओ, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक व शिक्षामित्र मतदाताओं को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें