फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मड़ियाहूं नगर का किया निरीक्षण, कहा -कंटेनमेंट जोन में न दी जाए कोई ढील

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। नगर क्षेत्र को 20 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के दूसरे दिन मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। कंटनेमेंट जोन में लागू की गई पाबंदियों के अनुपालन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले तहसील गेट पर पहुंचे। यहां एसडीएम मंगलेश दुबे व ईओ डॉ. संजय कुमार से नगर में सब्जी मंडी के बारे में जानकारी ली। ईओ ने बताया कि पिछले लॉक डाउन में ही सब्जी मंडी को नगर के बाहर स्थापित करा दिया गया था। नगर में बंद दुकानों को देख वह संतुष्ट दिखे। सीएचसी के निरीक्षण में वहां ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने और 15 बेड का एल-1 अस्पताल बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक एमएस यादव को दिया। हिदायत दी कि कोरोना लक्षण युक्त सभी लोगों को दवा की किट दी जाए, चाहे उसकी कोविड जांच हुई हो या नहीं। कहा कि कोविड की अधिक से अधिक जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिये गठित निगरानी समिति के बारे में भी जानकारी ली। ब्लाक के ग्राम बदौवा में कोविड जांच स्थल व गांव की साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ लोगों में सामान्य लक्षण दिखने पर दवा का वितरण किया गया। इस दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ला, सीओ संत प्रसाद उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धुसिया, बीडीओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
----
नई सब्जी मंडी में उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद प्रशासन ने भले ही मड़ियाहूं नगर को कंटेनमेंट जोन बना दिया हो, लेकिन नगर के सत्ती माई बाईपास पर स्थित नई सब्जी मंडी में भीड़ को रोकने का कोई इंतजाम नहीं है। यहां खुलेआम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। व्यापारियों एवं ग्राहकों से खचाखच भरे रहने के कारण मंडी के आसपास के ग्रामीण लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

सत्ती माई तिराहे के पास नई सब्जी मंडी पिछले वर्ष लॉकडाउन में खुलवाई गई थी। सुबह से ही थोक व्यापारी एवं ग्राहक सब्जी लेने मंडी में आते हैं। मंडी में इतनी भारी संख्या में व्यापारी पहुंचते हैं। जिसके कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। सब्जी मंडी से निकलने वाले लोग मड़ियाहूं कस्बे में भी अपनी दुकान लगाते हैं। ऐसे में आम लोगों के बीच में कोरोना महामारी फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें