फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं-बारहवीं के टॉपर्स को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
21- यूपी बोर्ड परिणाम आने के बाद जिलाधिकारी आवस पर टापर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के बाद ग् - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले की मेरिट सूची में सबसे अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को डीेएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को अपने आवास सम्मानित किया। डीएम के हाथों सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

जिले के मेरिट सूची में पहला तीन स्थान पाने वाले हाईस्कूल व इंटर के तीन-तीन छात्रों को सम्मानित किया। 90 प्रतिशत अंक पाने वाली मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी सिकरारा की टापर मेधावी छात्रा जागृति मौर्य, दूसरे स्थान पर श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर का मेधावी छात्र ऋषभ विश्वकर्मा व तीसरे स्थान पर श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी के शिवम यादव रहे। इसी प्रकार हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने वाले मुंगराबादशाहपुर के हरिओम पटेल व दूसरा स्थान पाने वाले इसी विद्यालय के छात्र आजाद यादव और तीसरा स्थान पाने वाले आदर्श इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर के छात्र शिवांश गिरी को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा में मेरिट सूची में आना आप के मेहनत का परिणाम है। इससे जनपद सम्मान बढा है। शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका सराहनीय है। प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह, शरद सिंह व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। डीआईओएस डा. प्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले के छात्रों की मेरिट सूची तैयार कर उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सूचना अधिकारी सुनील कन्नौजिया, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, परीक्षा प्रभारी रुद्र प्रताप पाल, रमेश यादव, श्रवण यादव, मूलचंद मौर्य, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें