फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के खिलाफ थाने में धरने पर बैठे भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। काशी प्रांत के भाजयुमो के मंत्री पवन पाल रविवार को एक दरोगा के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सरपतहा थाने में धरने में बैठ गए। भाजपा नेता का वीडियो वारयल होते ही जिलाध्यक्ष का फोन आ गया तो नेता धरने से उठ गए।
विज्ञापन

सरपतहां थान क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी पवन पाल से सरपतहां थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद से फोन पर कहासुनी हो गई थी। इससे खफा पवन पाल रविवार को दोपहर एक बजे मंडल अध्यक्ष अंगद तिवारी, भीम सिंह, राजेश सिंह , रमेश कुमार के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। उनके धरने पर बैठने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने वीडियो देखने के बाद फोन करके कहा कि जिस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं उसमें धरना देना अनुशासनहीनता है। उसके बाद धरने पर बैठे नेता वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें