फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह की पूर्व संध्या पर बजा रहे थे डीजे, पथराव में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद में मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। पथराव से शादी समारोह में हिस्सा लेने आए तीन युवक घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक घायल को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गजना गांव निवासी अकबर के बेटे का सोमवार को निकाह है। इसकी पूर्व संध्या पर रविवार को रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए दावत का आयोजन था। कार्यक्रम में डीजे बजाकर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसपर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताते हुए डीजे बंद करने को कहा। अकबर ने डीजे का साउंड कम करा दिया। डीजे न बंद किए जाने से नाराज पड़ोसी और उसके परिवार ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में अकबर के घर आए रिश्तेदार आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र निवासी अबसाद 18, जब्बार अली 57 व मोमिना खातून 65 बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद जब्बार अली के सिर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। अबसाद व मोमिना खातून को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें