फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि द्वितीय वर्ष कक्षाओं के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। एक्सईएन हाइडिल को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में कॉलेज परिसर में खेल के मैदान को विकसित करने का निर्देश दिए हैं। कहा कि क्रिकेट, वालीबाल एवं बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएं। इस दौरान उन्होंने पार्किगिं व्यवस्था, छात्रावास, जल निकासी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह, बालाजी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश त्रिपाठी, डॉ. अवनीश तिवारी, आर के त्यागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें