फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक सप्ताह में विद्यार्थियों को बांटें अंकपत्र, तय होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित नहीं करने वाले महाविद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर विद्यार्थियों तक अंकपत्र पहुंचाने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में वितरण नहीं होने पर संबंधित महाविद्यालय का पूरा प्रशासन जिम्मेदार होगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातक और स्नातकोत्तर सत्र 2025-26 के अंकपत्र एवं सारणीयन पंजिका कई महाविद्यालयों की ओर से अभी तक छात्र-छात्राओं को वितरित नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां के संबंधित पाठ्यक्रम और विषयों के अंकपत्र एवं सारणीयन पंजिका प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय के अधिकृत कर्मचारी को गोपनीय विभाग में भेजें। वहां से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने के बाद एक सप्ताह के भीतर सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को वितरित करना सुनिश्चित करें।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। निर्धारित समय में अंकपत्रों का वितरण नहीं होने की स्थिति में संपूर्ण महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंकपत्र वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें