फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे की दूरी, 40-45 घंटे में हो रही पूरी...

विज्ञापन
09- जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद बसों में बैठने के लिए घंटों से परिवासर व बच्चों के साथ धूप - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। रोजी-रोटी की तलाश में परदेश गए श्रमिकों की घर वापसी ट्रेन में भी आसान नहीं है। प्लेटफार्म खाली न होने का हवाला देकर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी कर दी जा रही हैं। नतीजा 28-30 घंटे का सफर 40-42 घंटे में तय हो रहा है। बीच में कहीं भी वह न पानी लेने ट्रेन से उतर सकते हैं और न ही कहीं भोजन मिल पा रहा है। ऐसे में सफर के दौरान यात्री भीषण गर्मी में भूख-प्यास से तड़प रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर में चार मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला शुरू हुआ है। अब तक 104 ट्रेनों से 1.31 लाख यात्री यहां पहुंच चुके हैं, जिसमें 53 हजार यात्री जौनपुर के हैं। आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ के अलावा पश्चिम के भी तमाम जिलों से यात्री इन ट्रेनों में पहले जौनपुर पहुंच रहे हैं। बाद में उन्हें बसों से संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है। सामान्य दिनों में मुंबई और गुजरात से जौनपुर तक की यात्रा में 28 से 30 घंटे लगते हैं। इस दौरान ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर रुकती जाती है तो खाना-पानी की भी समस्या नहीं रहती। स्पेशल ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक के लिए सीधे चलाया जा रहा है, बावजूद उन्हें तय स्थान तक पहुंचने में 40-45 घंटे लग जा रहे हैं। विडंबना है कि इस दौरान ट्रेन किन्हीं कारणों से रुकती भी है तो यात्री उससे बाहर नहीं निकल सकते। उन्हें प्लेटफार्म पर पानी भरने जाने के लिए भी इजाजत नहीं मिल रही। ऐसे में लंबे सफर में यात्रियों का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन यात्रियों को है जो मुंबई से जौनपुर आने के बाद बसों से वापस उसी जिले में जा रहे हैं, जहां से ट्रेन होकर आई है। उन्हें घर तक पहुंचने में 8-10 घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी पर गौर करें तो 27 मई को जिले में विभिन्न शहरों से 11 ट्रेनें आनी थी, मगर रात 12 बजे तक 4 ट्रेन ही आ सकी। पांच ट्रेन बृहस्पतिवार की दोपहर तक पहुंची थी, जबकि दो ट्रेन का स्टेशन पर कोई लोकेशन ही नहीं था। वह कब आ रही हैं, रेल कर्मी इससे अनभिज्ञ थे। बृहस्पतिवार को भी कुल 9 ट्रेनों में शाम 5 बजे तक चार ट्रेनें ही जौनपुर जंक्शन तक पहुंच सकी थी। अन्य ट्रेनों के आने के बारे में कोई सूचना नहीं थी। रेलवे के अफसरों का कहना है कि ट्रेनों की अधिक संख्या होने से रुट खाली न होने के कारण ट्रेनें विलंबित हो रही हैं।
जिला प्रशासन दे रहा भोजन-पानी
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जौनपुर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन की ओर से पानी, भोजन की व्यवस्था कराई गई। स्टेशन परिसर में बने कम्युनिटी किचन के जरिए प्रत्येक यात्री को लंच पैकेट और एक बोतल पानी ट्रेन से उतरने के बाद दिया जा रहा। कई समाजसेवी भी इस कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे है। सिकरारा के डमरुआ गांव निवासी दिलीप राय बलवानी ने ट्रेन से उतर रहे श्रमिकों के लिए दस हजार पाउच पानी की व्यवस्था कराई है। पानी के पाउच ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
काफी मशक्कत के बाद ट्रेन से जौनपुर पहुंचे हैं। यहां से अभी बलिया जाना है, जिसमें पांच से छह घंटे और लगेंगे। भूख-प्यास से बुरा हाल है। रास्ते में कोई पूछने वाला नहीं है। जैसे-तैसे यात्रा पूरी हुई है। गर्मी के कारण समस्या और बढ़ गई है। -कपूरचंद यादव, बलिया।
---
32 से 34 घंटे में हम ट्रेन से मुंबई से मऊ पहुंच जाते थे, यहां 40 घंटे से अधिक का समय लग गया। अभी तीन से चार घंटे बस में और लगेंगे। भूख पर तो फिर भी काबू कर लिया जाए, लेकिन इस गर्मी में पानी बिना कैसे काम चलेगा। -विजेंद्र चौहान, मऊ।
---
स्पेशल ट्रेन चल जाने से बस इतनी सुविधा हुई है कि पैदल नहीं चलना पड़ रहा, मगर ट्रेन के अंदर भी सफर आसान नहीं है। उमसभरी गर्मी में जब ट्रेन आऊटर पर खड़ी हो जाती है तो पसीने से तरबतर हो जाते हैं। बच्चे छटपटाने लगते थे। -विनोद वर्मा, बांसडीह।
---
रास्ते में कुछ स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से पानी और भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे सफर आसानी से कट गया। रेलवे के भरोसे रहते तो कोरोना से पहले भूख-प्यास से मर जाते। भीषण गर्मी में पानी का इंतजाम तो पर्याप्त करना ही चाहिए। -आरती यादव, बलिया।
---
ट्रेन जब तक चल रही थी तब तक तो ठीक है, लेकिन रुकने के बाद दिक्कतें बढ़ जा रही थी। कई बार तो ऐसे स्थान ट्रेन खड़ा कर दी गई, जहां दूर-दूर तक कोई सुविधा नहीं थी। किसी से पानी भी नहीं मांग सकते। अपने पास रखा खाना भी सिर्फ एक दिन के लिए ही था। -संदीप, आजमगढ़।
---
ट्रेन संचालन शुरू होने से काफी राहत मिली है। देर से ही अपने घर हम लोग पहुंच जाएंगे, वरना परदेश में तो काफी बुरा हाल था। वहां भोजन-पानी की दिक्कतें थी। सफर के दौरान थोड़ी दिक्कतें तो हुई, मगर सुकून है कि जैसे-तैस अब घर पहुंच आए हैं। -विशाल यादव, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें