फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लेखपाल संघ और अधिवक्ता संघ के बीच विवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। तहसील अधिवक्ता और लेखपाल संघ के बीच जारी विवाद थम नहीं रहा है। विवाद अब राज्य स्तर तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने डीएम को पत्र भेजकर विवाद को गंभीरता से लेने और तत्काल लेखपाल संघ भवन निर्माण का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


बार काउंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तहसील परिसर में एसडीएम सुनील कुमार की उपस्थिति और लेखपाल संघ के कुछ सदस्यों की गतिविधियों के कारण विधिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इससे न सिर्फ अधिवक्ताओं को कठिनाई हो रही है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। पत्र में अनुरोध किया गया है कि तहसील बार एसोसिएशन और लेखपाल संघ के बीच वार्ता कराकर आपसी समन्वय से स्थायी समाधान निकाला जाए। इससे तहसील परिसर में शांति और विधिक व्यवस्था बहाल की जा सके। शुक्रवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। जब लेखपाल संघ ने एक बार फिर विवादित स्थल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जैसे ही अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी मिली, बार संघ के सदस्य मौके पर पहुंचकर विरोध में उतर आए। स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम, तहसीलदार और कोतवाली पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इससे पहले अधिवक्ताओं ने लगातार तीन दिनों तक निंदा प्रस्ताव पारित किया, एसडीएम और तहसीलदार की अदालतों का बहिष्कार किया और विरोध आंदोलन तेज किया। अब पूरा मामला जिलाधिकारी के हस्तक्षेप और प्रस्तावित वार्ता पर टिका है। राजमणि यादव, दिनेश पांडेय, नमः नाथ शर्मा, मुकेश शुक्ला, संजय चौबे, सुभाष सिंह, रमेश यादव, विक्रांत सिंह, प्रदीप पांडेय, दिनेश शुक्ला, रितेश श्रीवास्तव, हिरेंदर यादव आदि अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन जिलेभर में उग्र हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें