सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी सरायकंसराय स्टेशन से गुजरी। स्टेशन मास्टर ने बताया की इंजन से 12वीं बोगी से धुआं निकल रहा था। मालगाड़ी को इस स्टेशन पर रुकना नहीं था इस नाते फोन करके इसकी सूचना जंघई रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर रजनीश कुमार को दी। ट्रेन को प्लेट फार्म नंबर एक पर रोक लिया गया।
ट्रेन के रुकते ही वहां पहले से ही बाल्टी लेकर खडे़ लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब नौ बजे सतहरिया, जौनपुर, हडिया और फूलपुर से चार दमकल की गाडि़यां जंघई स्टेशन पर पहुंच गए। आरपीएफ की पूरी टीम स्टेशन पर पहुंच गई। आधे घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझा लिया गया।
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया की कोयले में पत्थर होने के कारण अक्सर चिंगारी निकलती है और आग पकड़ लेती है। मालगाड़ी करीब तीन घंटे बाद 10:20 शाहजहापुर के लिए रवाना हुई। किसी को कोई नुक्शान नहीं पहुंचा। ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित नहीं हुआ।