फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन

Sun, 28 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव के मौके पर रविवार को श्री गुरु सिंह सभा के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह ने श्री गुरुगोविंद सिंह जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धालुओं ने गुरु जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुद्वारा हाल दर्शनार्थियों से भरा था। गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में अरदाश प्रसाद वितरण व लंगर का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम श्री गुरु सिंह सभा व गुरु सेवक जत्था के संयुक्त तत्वावधान में गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जिवपाल सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

 गुरु सिंह सभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया प्रभारी गुरुवीर सिंह एडवोकेट बताया कि प्रकाशोत्सव के मौके पर 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक पंजाबी कालोनी स्टेशन रोड से प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही थी।
विज्ञापन


 26 दिसंबर को श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ रखा गया जिसका समापन रविवार को सुबह 10 बजे हुआ। तत्पश्चात गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जिवपाल सिंह और दर्शन कौर द्वारा शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें