फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता और जागरूकता सभी के लिए लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की ओर से मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर सुरक्षित इंटरनेट : सामाजिक आवश्यकता और महत्व विषयक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज इंटरनेट हम सबके जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। भारत में इंटरनेट के उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

मल्टी मीडिया मोबाइल लोगों के हाथों में है। इससे वह दुनिया की सैर कर रहे हैं, लेकिन हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी को उसके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के सही और सुरक्षित उपयोग के लिए डिजिटल साक्षरता और जागरूकता दोनों को बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट के जरिए साइबर अपराधों की बाढ़ आ गई है। नित नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट और निजता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मोबाइल के बहुत सारे एप्लीकेशन और कई वेबसाइट हमारी निजता में सेंधमारी कर रही है। इसकी जानकारी तक हमें नहीं होती है। वेबिनार के समन्वयक विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने स्वागत किया। आयोजन सचिव डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने संचालन एवं डा. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. देवराज, प्रो. राजेश शर्मा, डा. विजेंदु चतुर्वेदी, डा. राजेश कुशवाहा, डा. सतीश जैसल, डा. प्रमोद यादव, डा. प्रमोद कुमार, डा. चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें