जौनपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी रेंज डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने 17 फरवरी से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शुक्रवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को परखते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने टीडी इंटर काॅलेज, टीडी महिला काॅलेज, टीडी काॅलेज का भौतिक सत्यापन व निरीक्षण किया गया। वहां उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा को संपन्न कराए जाने को लेकर समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा के जारी आदेशों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर की जांच की। टीडी इंटर काॅलेज के केंद्र पर कक्ष में अंधेरा मिलने पर प्रकाश की व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान एसपी डा.अजयपाल शर्मा, सीओ सिटी देवेश सिंह, लाइन बाजार थानाध्यक्ष केके चौबे, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
थाने का निरीक्षण कर नगर में किया भ्रमण
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी, रेंज वाराणसी डाॅ. ओम प्रकाश सिंह ने लाइन बाजार थाना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद जुमे की नमाज के मद्देनजर नगर में भ्रमण किया। उन्होंने अटाला, शाही किला व अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया।
इनसेट
कोषागार में अन्य अधिकारी जुटे रहे तैयारी में :-
संपूर्ण परीक्षा के प्रभारी अधिकारी बृजेश कुमार ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर कोषागार में बैठक की। इसमें परीक्षा सामग्री निकलवाने व जमा कराने को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।