जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में चलती कार और बाइक में आग लग गई। इससे दोनों वाहन नष्ट हो गए। खास बात यह कि दोनों के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी के चलते शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
जौनपुर शहर की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रही मारुति वैन गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास पहुंची थी तभी वह अचानक आग का गोला बन गई। आग लगते ही चालक ने गाड़ी रोक दिया और भाग गया।
आसपास के लोगोें ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वैन नष्ट हो गई। दूसरी घटना नगर के जेल तिराहे के पास हुई। ओलंदगंज से कचहरी की ओर जा रहा बाइक सवार जेल तिराहे के पास पहुंचा था तभी चलती बाइक में आग लग
गई। सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने आग बुझाकर बाइक को कब्जे में ले लिया। रामपुर ः थाने में खड़े चार वाहन जलकर नष्ट हो गए। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात में थाने में तैनात कुछ होमगार्डों ने
खाना बनाया था। चूल्हे की आग को ठीक से बुझाए नहीं थे। चूल्हे के बगल में रखे कोयले में आग लग गई।