फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी लॉ कालेज के छात्रों ने किया हंगामा

Fri, 08 May 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकधारी विधि महाविद्यालय में 85 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों के फेल होने पर गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए छात्राें ने महाविद्यालय के गेट में ताला बंद कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। बता दें कि विधि की परीक्षा संपन्न होने के बाद जब परीक्षा परिणाम निकला तो प्रथम और पांचवें सेमेस्टर के करीब 85 प्रतिशत से अधिक छात्रों को प्रशासनिक लाभ विषय

 में फेल कर दिया गया था। छात्रों की कापियों में किसी को शून्य तो किसी को तीन नंबर ही दिए गए। छात्राें ने कापियों का दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की तो पूविवि ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। गुरुवार को यूथ
विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में ला कालेज के छात्र और छात्राओं ने गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोग्य शिक्षकों के द्वारा कापियों का मूल्यांकन का कार्य कराया गया है। छात्रों ने चेतावनी दी

 कि अगर दोबारा उनकी कापियों का मूल्यांकन नही कराया गया तो वे और बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। उधर, छात्रों का आरोप है कि विधि महाविद्यालय में ना ही कक्षा चलती है और ना ही शिक्षक आते हैं। जब परीक्षा कापियों का मूल्यांकन

 होता है तो छात्रों को फेल कर दिया जाता है। छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जाता है। इस मौके पर मानिक चंद्र, विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, नीरज, प्रियंका, बेबी सिंह, मंजीत कौर, कृपाशंकर, सुकराना बानो, मनोज यादव, संतोष कुमार, संजय सिंह, विनोद प्रजापति, प्रशांत मिश्रा, अमृता पांडेय, सुभ्रा गुप्ता, खुशबू सिंह, ज्योति मौर्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें