गौरव इंटर कालेज धर्मापुर में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से धर्मेंद्र कुमार यादव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
तारा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार मंत्री, मनोज गुप्त कोषाध्यक्ष, कृष्ण मोहन पांडेय संयुक्त मंत्री चुने गए। अखिलेश राय, लालचंद्र, रवींद्र नाथ, विद्योत्मा उपाध्याय, ममता उपाध्यक्ष, लाल बहादुर यादव, सुजीत श्रीवास्तव, राम अधार,
कुमुदनी अस्थाना, अशोक यादव संगठन मंत्री, शीला देवी, रखसंदा बेगम, अजय सिंह, ममता चतुर्वेदी, अरुण शर्मा प्रचार मंत्री बनाए गए। मुन्ना लाल यादव लेखाकार, अभिषेक सिंह आय व्यय निरीक्षक, अजीत सेठ मीडिया प्रभारी,
राजनाथ यादव संरक्षक बनाए गए। चुनाव अधिकारी राम दुलार यादव और शैलेंद्र पाल की देखरेख में हुआ। चुनाव के प्रेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, लाल साहब यादव, सत्य प्रकाश, कमलेश यादव, किरन यादव, सीमा सिंह, अवधेश, कविता तिवारी, राम सागर, ओम प्रकाश आदि थे।