फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गौरीशंकर धाम और त्रिलोचन में भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्राचीन गौरीशंकर सिंगरामऊ और जलालपुर के त्रिलोचन धाम में सावन मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने जल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए कतारबद्ध व्यवस्था की गई थी। इससे सभी शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से जलाभिषेक कर सकें। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाया। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से दर्शन-पूजन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें