फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हनुमान मंदिर में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालू भोर से ही स्वच्छ परिधानों में हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पर पहुंच गए। कतारबद्ध होकर हनुमान जी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

प्रभू संकट मोचन हनुमान जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर पहुंच कर प्रभू हनुमान जी के चरणों में माथा टेक कर आर्शीवाद प्राप्त किया। जीवन में खटास न आए इसकी मनौती मांगी। क्षेत्र के विद्वान पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि आज दिन हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से प्रभावशाली मानी जाती है।यह दिन शक्ति,साहस संकटमोचन और ग्रह दोष निवारण के लिए उपयुक्त है।इनकी स्तुति से अमंगल कारी कार्यों का विनाश तथा मंगलकारी कार्यों का शुभारंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें