सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर से ही मंदिर और शिवालय घंटा घड़ियाल से गूंजने लगे। हर-हर महादेव के जयकारे से आस पास का क्षेत्र के भक्ति मय हो गया। कांवरियों की भीड़ भी जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंची। शहर के नवदुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवाला, श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज और त्रिलोचन महादेव मंदिर मंदिर में भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात चलता रहा। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में कांवरियों की भारी भीड़ रही।
शीतला धाम चौकिया में दर्शन पूजन के लिए भोर से भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। महिलाओं के गीत से मंदिर परिसर गूंजने लगा। हजारों की संख्या में भक्तों ने मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह लगे रहे। दर्शनार्थियों के सहयोग के लिए पंड़ा शिव कुमार, आकाश गिरी, सचिन गिरी, प्रवीण, आशीष माली, रामानंद, अशोक, रतन आदि सहयोग कर रहे थे।
जलालपुर: तिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भोर से भीड़ लगने लगी थी। मंदिर परिसर भोर में साफ. सफाई व आरती के बाद जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट को खोल दिया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे एसपी सिटी, एसडीएम केराकत ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के सामने बने तालाब का निरीक्षण किया। मेला में सुरक्षा की दृष्टि सीओ केराकत राजेंद्र प्रसाद सिंह तथा थाना अध्यक्ष तहसीलदार सिंह परिसर के अलावा हाईवे पर चक्त्रस्मण करते रहे।
सुजानगंज: श्री गौरीशंकर धाम में भोर से शिवभक्तों का जमावड़ा होने लगा था। अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े हो गए। भक्तों ने दूध, भांग, धतूरा, माला फू ल, बेलपत्र इत्यादि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर पर भक्तों की सुरक्षा के लिए नायब तहसीलदार संतोष शुक्ल, थानाध्यक्ष सुजानगंज रुद्रभान पांडेय, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय, महिला सिपाही, एक प्लाटून पीएसी, हल्का लेखपाल व कई थानों की फ ोर्स मौजूद रही।
सिकरारा:क्षेत्र के शाहिनाथ मंदिर में सुबह से दर्शन पूजन के लिए लोग कतार में लग गए थे। कुछ भक्त जलाभिषेक करने के लिए पावन गंगा का जल लेने के लिए बिहार रवाना हुए। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव से सोमवार को दर्जनों युवक कांवर लेकर बाबा धाम रवाना हुए। रवानगी से पहले शिव भक्तों ने पावर हाउस के समीप स्थित शक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जाकर पूजन अर्चन किया। अभिनव यादव उर्फ मुकेश ने बताया कि वो पहली बार कांवर लेकर जा रहे हैं।