फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आए श्रद्धालु, 11 लोग झुलसे; चार की हालत गंभीर

Fri, 03 Oct 2025 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 11 श्रद्धालु झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विद्युत करंट - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवां गांव में बृहस्पतिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जा रही थी, तभी अचानक करंट फैलने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए,आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए चार लोगों को जिला अस्पताल व सात लोगों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया की घनघनवां गांव के समीप प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान रीना (33), अमरजीत (30) और सुमित्रा (40),  रामबजन (45) दुर्गा प्रतिमा के पास मौजूद थे। अचानक ट्रैक्टर में करंट उतरने के चलते चारों लोग जोरदार झटके से गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए। 

इसी दौरान बगल में मौजूद अवधराज (45), मोनू सोनकर (29), अनील (34), सुखमनी (45), आरती बिन्द (42), अमरावती (52), ललिता(35) भी झुलस गए। जब ग्रामीणों की नजर उन पर गई तो लोगों ने आनन-फानन सभी को निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए चार लोगों को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अन्य का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi: तस्वीरों में देखें- बनारस स्टेशन पर किया गया मॉक ड्रिल, आपदाओं से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टिगत जांच में यह पता चला है कि संभवत: जनरेटर का करंट उतरने के चलते हादसा हुआ है। पास से हाईटेंशन तार भी गुजरा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें