फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ग्रामीण इलाकों में जल्द मिलेगी 24 घंटे बिजली, योगी सरकार में माफिया जेल में छिपे- डिप्टी सीएम

Wed, 08 Dec 2021 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
मंच पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को जौनपुर जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सुइथाकलां ब्लॉक के रामनगर अर्सिया गांव स्थित राजाराम महाविद्यालय में योजना परक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बदला रहा है। जल्द ही बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। शहर की तरह ग्रामीण इलाकों में भी जल्द ही 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश गुंडे और माफियाओं से मुक्त है। आज माफिया जेल में हैं, या फिर कुछ घरों में दुबके हुए हैं। जौनपुर खुद में भाग्यशाली है कि 70 किमी दूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। पीएम और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए हैं।

विज्ञापन

2017 में जो स्थिति उत्तर प्रदेश में थी, उसका कारण उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार थी। जब से देश में मोदी और योगी की जोड़ी आई है तब से उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में सड़क, पीएम आवास, शौचालय, फ्री में राशन और गरीबों को तेल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 35 करोड़ की आबादी है और वह समृद्ध है, फिर भी वहां कोरोना काल में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। जबकि, यूपी उसे रोकने में कामयाब रहा है। कोरोना काल में दो लड़कों की जोड़ी (जयंत चौधरी और अखिलेश यादव) आजकल बड़ी बातें कर रही है, वो कोरोना काल में दिखाई नहीं दिए थे। इस बार भी यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें