फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदेवरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को गौराबादशाहपुर थाना पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि हत्या के नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बीते 30 जुलाई को भदेवरा निवासी उमेश सिंह डब्बू का शव कुएं से बरामद हुआ था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर और हाथ पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया था। जिसमें दूसरे दिन मृतक के भाई विजय सिंह की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रदर्शन करने वालों में गांव के सीताराम सिंह, विजय सिंह,प्रकाश सिंह, शैलेश सिंह, मिंटू सतीश चौबे, रामू सिंह, मन्नू यादव, विकास, धर्मेंद्र चौरसिया, दिनेश सिंह, मोनू उपाध्याय, प्रदुम्न सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें