फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिचार्ज व नेट पैक की मूल्यवृद्धि के विरोध में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बदलापुर में निजी मोबाइल कंपनियों के नेटपैक सहित रिचार्ज की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ विरो? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की ओर से नेट पैक एवं रिचार्ज की कीमतों में भारी वृद्धि किए जाने के विरोध में युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की। इसके पहले सब्जी मंडी स्थित संगठन के कार्यालय से जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान 3 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी बदलापुर के माध्यम से भारत सरकार को भेजा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविशंकर मौर्य ने कहा कि प्रीपेड मोबाइल और डेटा सेवाओं के टैरिफ में हाल ही में निजी दूरसंचार कंपनियों द्वारा 25 वृद्धि की गई है। आज के आधुनिक समय में इंटरनेट-डाटा मोबाइल विद्यार्थियों से लेकर हर वर्ग को बेहद जरूरी हो गया है। ट्राई मूकदर्शक बनी हुई है और निजी कंपनियों को अपनी इच्छानुसार इंटरनेट पैक के टैरिफ, रिचार्ज दरों और डेटा लागतों में वृद्धि करने की खुली अनुमति दे रखी है। सरकार जहां एक ओर डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शिक्षा की बात कर रही है, वहीं मोबाइल रिचार्ज और नेट पैक को महंगा बनाकर पूंजीपतियों को मुनाफा कमाने की छूट दे रही है। इस तरह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के स्वार्थ में कार्य कर रही है, जिसके खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें