फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सभासद ने चेयरमैन पर लगाया मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर के स्टेशन रोड वार्ड की महिला सभासद दुर्गावती जायसवाल ने मंगलवार को थाने पर तहरीर दी है, जिसमें नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू सहित चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सभासद की तहरीर पर चेयरमैन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के स्टेशन रोड वार्ड की महिला सभासद दुर्गावती जायसवाल ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि मै एक जनवरी को मोहल्ले में अलाव जलावाने के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में गई थी। इस संबंध में चेयरमैन शिवगोविंद साहू से बात कर रही थी, तभी चेयरमैन शिव गोविंद साहू सहित आलोक पुत्र सजन लाल, अरंविद साहू पुत्र श्याम लाल, मनीष साहू पुत्र शिव कुमार निवासी मोहल्ला गुड़ाहाई ने मुझे गाली देते हुए मारने पीटने लगे। मुझे बचाने के लिए मेरा पुत्र सभासद सूर्यलाल जायसवाल आए तो इन लोगों ने उसको भी गाली देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए थे। उसे मलिन बस्ती फाटक के पास रोड पर पकड़ कर बुरी तरह से मारने पीटने लगे, जिससे उसे काफी चोटे आई है। मेरे पुत्र का मोबाइल भी तोड़ डाले। सभी लोगों ने जान से मारने को धमकी दिया है, जिस पर पुलिस ने चेयरमैन सहित आलोक, अरविंद साहू, मनीष साहू, के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छान बीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि अलाव को लेकर दोनों तरफ से मारपीट हुई है। पीडि़त महिला सभासद की तहरीर पर चेयरमैन सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें