फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और कानून व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महंगाई और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल एआईएमआइएम और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल को संबोधित पत्रक एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यछ इमरान बंटी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीति के कारण अरब देशों से कम कीमत में आयातित तेल 70 से 80 प्रतिशत टैक्स लगा कर जनता को बेचा जा रहा है। जिसकी वजह से डीजल और पेट्रोल का दाम 90 से 100 रुपये तक पहुंच गया है। एक माह के भीतर गैस कीमत में भी भारी इजाफ़ा हुआ है। तेल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ रहा है। जिससे बाजार में सामान की कीमत बढ़ गई है। बसों, ट्रेनों का किराया भी बढ़ गया है। सुभासपा के जिलाध्यछ बृजभान राजभर ने बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताया। प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आए दिन होने वाले बलात्कार और फर्जी मुठभेड़ की घटनाए चिंता का विषय है। पुलिस पिटाई में बख्शा थाना में किशन यादव की मौत पर चिंता जताई। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अजहर शमीम, जिला मुख्य महासचिव जावेद मुहम्मद , जिला महासचिव शाहनियाज अहमद , जाफराबाद विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद , जावेद अजीम ,डॉ. अब्दुल रशीद, लीगल सेल अध्यक्ष जामी हबीब, जय प्रकाश राजभर , बीना विश्वकर्मा, अवधेश राजभर, विशाल राजभर, नीरज कनौजिया, अयाज आजमी, तारिक, मेराज, अजय राजभर, शहजादे अंसारी,आजाद खान,पैगाम अन्सारी, गुड्डू पठान, शफीक, सल्ली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें