फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मांग

विज्ञापन
केराकत तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते सरौनी पूरब पट्टी के ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर मार्ग से कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जाने आने वाले मुख्य मार्ग पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसके चलते ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। इस मामले में बार- बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक टीम व पुलिस को मौके पर जाकर अवैध कब्जे को हटवाने का निर्देश दिया। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान चंद यादव, राम बिलासपुर यादव, प्रेम चंद यादव, कपिल देव, प्रिंस यादव, हृदय यादव ,विशाल यादव, पल्टन ,गोपाल, अरविंद, काजू यादव, लक्षिराम राम आसरे, घनश्याम, उमेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें