फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव सृजित तीन नगर निकायों के परिसीमन व वार्डों का गठन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नव सृजित तीन नगर निकाय कजगांव, गौराबादशाहपुर और रामपुर में वार्डों के गठन का कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्डों का गठन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रही है। शासन से निर्देश आने के बाद जिम्मेदार इस कार्य को परवान चढ़ाने में जुट गए हैं। इन नगर निकायों को 18 ग्राम पंचायतों के कुल 21 राजस्व गांवों को मिलाकर बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में 2020 में तीन नई नगर निकायों का सृजन किया गया, जिसमें कजगांव, गौराबादशाहपुर और रामपुर है। इन नगर निकायों को 18 ग्राम पंचायतों के कुल 21 राजस्व गांवों को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें कजगांव में पांच राजस्व गांव को सम्मिलित किया गया है, जबकि गौराबादशाहपुर में आठ राजस्व गांव और रामपुर में आठ राजस्व गांव को शामिल किया गया है। इस दौरान गौराबादशापुर नगर पंचायत में बंजारेपुर ग्राम पंचायत के बंजारेपुर व कक्दासपुर, गौरा ग्राम पंचायत के गौरा, चोरसंड ग्राम पंचायत के चोरसंड, सखैला ग्राम पंचायत सखैला, दखान ग्राम पंचायत के दखान, बमैला ग्राम पंचायत के बमैला, नयनसंड ग्राम पंचायत के नयनसंड राजस्व गांव हैं, जबकि कजगांव नगर निकाय में माधोपट्टी ग्राम पंचायत के माधोपट्टी व खमपुर, सादता मसौड़ा ग्राम पंचायत के सादात मसौड़ा, राजेपुर ग्राम पंचायत के राजेपुर व गद्दीपुर ग्राम पंचायत के गद्दीपुर राजस्व गांव को शामिल किया गया है। वहीं रामपुर नगर निकाय में रामपुर ग्राम पंचायत के रामपुर, धनूआं ग्राम पंचायत के धनूआं, रसूलहा ग्राम पंचायत के खेमापुर, मई ग्राम पंचायत के मई, राघोरामपट्टी ग्राम पंचायत के राघोरामपट्टी माफी व सहनपुर और फजुलहा ग्राम पंचायत के मालपुर व भानपुर राजस्व गांव शामिल है। सरकार की ओर से इन नगर निकायों में आगामी चुनाव कराने को लेकर वार्डों का गठन कराने का कार्य कराया जा रहा है, जिसके बाद आरक्षण कर चुनाव कराया जा सके। शासन से निर्देश आने के बाद जिम्मेदारों की ओर इन नव सृजित नगर निकायों में परिसीमन कर वार्डों के गठन का कार्य शुरू कर दिया गया है। परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जा रहा है।
- तीन नई नगर निकायों का परिसीमन कर वार्डों के गठन का शुरू हो गया है, इसके लिए इन नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित भी किया जा चुका है। वार्डों केेे परिसीमन व गठन 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें