फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 24 Nov 2015 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चहारसू से सद्भावना और किले तक मार्ग को चौड़ा करने और नई नाली बनाने के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को चहारसू से सद्भावना तक सड़क के दोनों तरफ लगभग 100 मीटर तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आने वाले चबूतरे, दिवाल, गुमटी आदि को हटवाया गया। प्रशासन का मूड भांपकर कई लोग स्वयं

 अतिक्रमण हटाने लगे। चहारसू से सद्भावना और किले तक जाने वाले मार्ग के किनारे पानी निकासी के लिए नाली बनी हुई थी, लेकिन लोगों द्वारा उस पर अतिक्रमण कर मकान आदि बनाकर कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन


 इससे आए दिन नाली जाम और जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इतना ही नहीं सड़क की दोनों पटरियों को भी गुमटी आदि रखकर अतिक्रमण किया गया था। इससे आए दिन सड़क पर भी जाम लग रहा था।

नाली का फिर से निर्माण करने और सड़क का चौड़ीकरण करने के मद्देनजर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी व अधिशासी अधिकारी डा. संजय शुक्ला के नेतृत्व में  अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरु किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान चहारसू से सद्भावना की तरफ लगभग 100 मीटर तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों के हड़कंप मच गया। कई लोग स्वयं अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिए तो कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी। जिससे उनका अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर पालिका के कर्मचारी कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें