फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने वाले दंपती की मौत, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अहमद खां मंडी मोहल्ले में 12 मई विषाक्त पदार्थ खाने वाले दंपती की शनिवार की रात मौत हो गई। मृत दंपती की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने इसी मोहल्ले के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती ने 12 मई को विषाक्त पदार्थ खाया था। वाराणसी के एक निजी अस्पताल से शनिवार को दोनों को रेफर कर दिया गया तो परिजन दोनों को उन्हें लेकर घर चले आए। जहां रात में घंटे भर के अंतराल में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अहमद खां मंडी निवासी शम्सुद्दीन उर्फ बब्लू (40) और उसकी पत्नी फातिमा (35) के बीच 12 मई को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों के मुताबिक विवाद के बाद पहले फातिमा और फिर बब्लू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। दोनों को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर शनिवार को वहां से भी डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर घर चले आए। रात में घर पर ही दोनों ने बारी-बारी दम तोड़ दिया। मृत दंपती की बेटी जारा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि इसी मोहल्ला निवासी इंतजार, उसका बेटा और एक अन्य युवक जब पिता घर से बाहर जाते थे तो वे घर में आकर मां से अभद्रता करते थे। इसी घटना को लेकर माता-पिता में विवाद हुआ था और दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें