फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात 3 माह से बीमार सेना के जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

Sun, 06 Sep 2020 05:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अजीत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सेना के जवान अजीत यादव (24) की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन माह से बीमार थे। शनिवार की रात परिजनों ने शव को जौनपुर लाकर अंतिम संस्कार किया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक से बड़ी बहन की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बलिराम यादव के एकलौते पुत्र अजीत यादव (24) वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग जनवरी 2016 में कारगिल के द्रास सेक्टर में हुई थी। करीब दो साल बाद वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नियुक्त हुए। वहां तीन माह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबहयत खराब हुई तो उन्हें रानीखेत सेंटर में भर्ती कराया गया।

वहां से बरेली और फिर लखनऊ सेंटर पर भेज दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया। परिजन शनिवार की देर रात शव घर लाए। शव देखते ही मां ऊषा देवी व पिता दहाड़े मारकर बिलख पड़े। घर का एकलौता चिराग बुझ जाने से हर कोई व्यथित था। परिजनों का विलाप देख सबकी आंखें भर आई। रात में ही जौनपुर के रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें