जलालपुर क्षेत्र के वाराणसी मुरारपुर रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार को एक 38 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक फुल्की की दुकान चलाता था। घटना तब हुई, जब वह क्रांसिंग बंद होने के बावजूद नीचे से अपनी बाइक लेकर पार हो रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बछइला (हौज) गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर उर्फ मिंटू पुत्र अरविंद राजभर ठेला पर फुल्की लगाता था। वह अपनी दुकान से बाइक लेकर घर जा रहा था। क्रासिंग पर पटना कोटा ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां राजकुमारी, पत्नी उर्मिला तथा बच्चे अंशिका, लालू तथा पलालु का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।