खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने ब्लाॅक क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष आवास पूर्ण न कराए जाने के आरोप में सभी पंचायत सचिवों को 30 सितंबर तक किसी भी दशा में आवास पूर्ण कराए जाने के लिए नोटिस जारी किया है। पंचायत सचिव दुर्गेश तिवारी, निशा यादव, पूजा सोनी, विनय यादव, राजकुमार मौर्य, श्रीपति मौर्य, रणजीत सिंह, अनूप सिंह, उदयराज भारती, संजय त्रिपाठी, आकाश सिंह, अवनीश कुमार, संतोष दुबे ने अपने क्षेत्र में वर्ष 2022-23 का आवास अभी तक पूर्ण नहीं कराया है। ब्लाॅक क्षेत्र में दो हजार 585 के सापेक्ष महज 1649 ही पूर्ण हो पाया है। 936 आवास अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने जारी की गई नोटिस में सचिवों को यह भी चेताया है कि यदि 30 सितंबर तक आवास पूर्ण नहीं कराया गया तो उसके जिम्मेदार सचिव स्वयं होंगे।