फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : घर से लापता किशोरी की चल रही थी तलाश, नदी में शव मिला तो परिवार में मचा कोहराम; बुआ के घर रहती थी

Wed, 03 Apr 2024 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के धनेजा घाट के पास नदी में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस पहुंची तो शव का पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Jaunpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के धनेजा घाट के पास बुधवार को सई नदी में घर से लापता एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी उम्र करीब 15 वर्ष आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
सई नदी के पास स्थित नरई बाबा का मंदिर है। लोग वहां दर्शन पूजन करने के साथ ही नदी में नहाने के लिए जात हैं। वहां से थोड़ी दूरी पर ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव देखा। उन्होंने शोर किया तो काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन


इस बाबत थाना प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस सक्रिय हुई तो पता चला कि बगल के ही गांव परियावां शहजादपुर में मृतका की बुआ का घर है। पुलिस ने इसकी जानकारी वहां दी। उसकी पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी रामजीत यादव की पुत्री अन्नू यादव के रूप में हुई। 

अन्नू यादव कक्षा नौ व उसकी छोटी बहन सन्नो कक्षा आठ में राजकीय विद्यालय सलखापुर में पढ़ती थीं। दोनों बहनें परियावां शहजादपुर में अपने फूफा रमेश यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थीं। परिजनों ने बताया कि अन्नू यादव दो अप्रैल मंगलवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे से गायब थी। उसकी खोजबीन में माता-पिता व बुआ के घर वाले लगे थे। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बोले
धनेजा घाट के पास सई नदी में किशोरी का शव पाया गया। उसकी पहचान करने बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की जांच चल रही है। -देवेश सिंह, सीओ सिटी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें