सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
युवक का शव मिलने के बाद परिजनों को युवक की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या की आशंका है। ऐसे में परिजनों की मांग पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौके से रस्सी, चप्पल समेत अन्य सामग्री एकत्रित कर लिया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
उधर, मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक प्रेमचंद अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। प्रेमचंद घर पर रहकर अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बटाता था।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्रों का आक्रोश सभा, जमकर की नारेबाजी