फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव से चार दिन से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार को गांव के कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव के छट्ठू (50) चार दिन पूर्व घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार को दोपहर में खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने कुएं से उठ रही दुर्गंध के चलते कुएं में देखा तो उसमें शव पड़ा था। शोर सुनकर गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान छट्ठू के रूप में हुई। घटना से घर में कोहराम मच गया। छट्ठू की पत्नी की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें