फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की रात मियांचक के पास वाहनों की जांच के दौरान पिकअप गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप और उसमें लदी दो भैंस को कब्जे में ले लिया। मौके का लाभ उठाकर गैंग के चार लोग फरार हो गए। आरोप है कि यह गैंग रात में पिकअप के साथ निकलता है और लोगों के दरवाजे पर बंधी कीमती भैंस व अन्य मवेशियों को जबरन उठा ले जाता था।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह मंगलवार को बरसठी थाने पहुंचे और गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह गैंग जनपद के अलावा प्रतापगढ़ और आस - पास के जिलों में भी सक्रिय रहा है। उन्होंने बताया कि बरसठी पुलिस इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा के नेतृत्व में मियाचक के पास पुलिस रात में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस खरगापुर मोड़ के पास पहुंच गई। वहां मौजूद पिकअप पर सवार लोग पुलिस देखकर भागने लगे। पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पिकअप रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे। इस बीच पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया, जबकि चार फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गिरफ्तार लोगों से कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। भैसहा गांव में प्रमोद यादव की किराना की दुकान से मोबाइल चोरी, मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना से एक भैंस चोरी, मछलीशहर के फुराफई में भैंस चोरी, कल्याण पुर में भैंस चोरी, बरसठी थाना के बारीगांव में भैंस चोरी एवं बड़ेरी में भैंस चोरी की घटना को इसी गैंग ने अंजाम दिया था। पकड़े गए लोगों के पास से 20300 रुपये भी बरामद हुए हैं। एक भैंस, एक मोबाइल फोन के साथ पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली गई है। पकड़े गए लोगों में नियाज निवासी खेतासराय, शब्बीर निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर, चुन्नू निवासी हरिपुरा थाना खुटहन, नासिर निवासी मुरादपुर थाना बदलापुर, अजय गौतम निवासी सुल्तानपुर थाना बदलापुर, मनोज उर्फ डंगर मुरादपुर थाना बदलापुर शामिल हैं। फरार आरोपियों मो मसरुख निवासी लकमापुर खेतासराय गिरोह का सरगना है। उसके साथियों में मो. अफसर एवं मो सरवर निवासी मणिकला थाना खेतासराय, उमर अली उर्फ निन्हकू लंहनी थाना महराजगंज शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें