फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुंबई के लिए निकले युवक का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के खुआवां गांव के लालपुर तालाब के किनारे एक पेड़ से एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खुआवां गांव निवासी अरुण कुमार शर्मा उर्फ टमाटर(20) पुत्र अशोक शर्मा बीते शनिवार को अपराह्न तीन बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। ग्रामीण रविवार की सुबह तालाब की तरफ गए तो उसका शव एक पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत के बाद पिता अशोक कुमार व मां मंतोषी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर पर रहकर पिता के खेती-किसानी में मदद करता था। ग्रामीणों व पुलिस ने बताया कि उसके मझले भाई गोपी शर्मा ने भी दो माह पूर्व मुंबई में फंदे से लटककर जान दे दी थी। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष बरसठी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें