रामनगर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के भटवार गांव में पेड़ पर साड़ी के सहारे 32 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि पत्नी के वियोग में फंदा लगाकर जान दे दी।
क्षेत्र के डौडी गांव के डबलू वनवासी पुत्र रवींद्र वनवासी का चार माह पहले पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी पूजा मायके चली गई तो मृतक युवक रविवार को विदाई कराने नेवढि़या थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव गया। लेकिन पत्नी आने से मना कर दी। इससे पत्नी के वियोग में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक नेवढि़या थाना क्षेत्र के भटवार गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करता था। ईंट-भट्टे के पास बगीचे में शीशम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। ईंट भट्टा मालिक ने सूचना युवक के पिता सहित पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होने पर पत्नी के मायके चले जाने के वियोग में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।