फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह 65 वर्षीय अज्ञात महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव खेत में मिला। देखते ही देखते ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिवपुर गांव में जयश्री के बगीचे के बगल में स्थित शिव कुमार का खेत है, सुबह कुछ लोग शौच के लिए निकल थे तो 65 वर्षीय महिला का शव देख शोर मचाने लगे। जिसे सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्राम प्रधान अरुण कुमार यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने काफी समय तक शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि महिला किन परिस्थितियों में यहां पहुंची। पता नहीं, लेकिन, हो सकता है कि गर्मी के कारण भी मौत हुई है। महिला के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं थे, फिर भी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को शिनाख्त कराने के लिए 72 घंटे तक शव को मर्चरी हाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें